भारतीय दूतावास जूबा, दक्षिण सूडान में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर हुवे व्यय का विवरण

Objective
स्वतंत्रता दिवस समारोह पर भारतीय दूतावास जूबा, दक्षिण सूडान द्वारा किए गए खर्चों को जानने के लिए।
Category
Corruption

भारत के दुनिया के लगभग हर देश के साथ राजनयिक सम्बन्ध है। इस रिश्ते को जारी रखने और विदेशी सरकारों के बीच संचार बनाने के लिए भारत सरकार के हर देश में दूतावास है।

प्रत्येक स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस भारत के सभी दूतावासों द्वारा मनाया जाता है।

इन समारोहों पर बहुत पैसा खर्च किया जाता है, जिससे भारतीय जनता अनजान है।

इन्ही सब खर्चो को जानने के लिए भारतीय दूतावास जूबा, दक्षिण सूडान में एक आरटीआई दायर की गई थी, जिसमे निम्नलिखित विवरण माँगा गया था : -

  1. वर्ष 2020 में भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कितना पैसा (रुपये में) खर्च किया गया था।
  2. वर्ष 2020 में भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किए गए सभी खर्चों के बिल की प्रति।
  3. वर्ष 2021 में भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कितना पैसा (रुपये में) खर्च किया गया था।
  4. वर्ष 2021 में भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किए गए सभी खर्चों के बिल की प्रति।
  5. वर्ष 2022 में भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कितना पैसा (रुपये में) खर्च किया गया था।
  6. वर्ष 2022 में भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किए गए सभी खर्चों के बिल की प्रति।

संबंधित केन्द्रीय लोक सूचना अधिकारी का बिंदुवार उत्तर नीचे दिया गया है :-

  1. बिंदु संख्या 1 के लिए सीपीआईओ ने उत्तर दिया कि :-
    24,457/- (चौबीस हजार चार सौ सत्तावन) रूपये भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2020 के उपलक्ष्य में खर्च किये गए।
  2. बिंदु संख्या 3 के लिए सीपीआईओ ने उत्तर दिया कि :-
    24,750/- (चौबीस हजार सात सौ पचास) रूपये भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2021 के उत्सव पर खर्च किये गए।
  3. बिंदु संख्या के लिए सीपीआईओ ने उत्तर दिया कि :-

    2,58,251/- (दो लाख अट्ठावन हजार दो सौ इक्यावन) रूपये भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2022 के अवसर पर खर्च किये गए।

  4. केन्द्रीय लोक सूचना अधिकारी द्वारा तीनो वर्षों में से किसी भी वर्ष के खर्चों की बिल की प्रति प्रदान नहीं की गयी है।

निष्कर्ष

  • बिंदु संख्या 1, 3 और 5 के लिए सीपीआईओ का उत्तर संतोषजनक है।
  • लेकिन सीपीआईओ खर्चों के बिलों की प्रति उपलब्ध कराने में विफल रहा, जो बिंदु संख्या 2, 4 और 6 में मांगी गई थी।
  • हमने सीपीआईओ के जवाब के खिलाफ अपील दायर की है।
  • जैसे ही हमें कोई जवाब मिलता है। हम वह अपलोड कर देंगे।
  • आधिकारिक आरटीआई अनुरोध, आधिकारिक आरटीआई उत्तर नीचे दी गई है।

नई टिप्पणी जोड़ें

प्रतिबंधित एचटीएमएल

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang> <em> <strong> <cite> <blockquote cite> <code> <ul type> <ol start type> <li> <dl> <dt> <dd> <h2 id> <h3 id> <h4 id> <h5 id> <h6 id>
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन
  • Web page addresses and email addresses turn into links automatically.
CAPTCHA
This question is for testing whether or not you are a human visitor and to prevent automated spam submissions.