भारतीय दूतावास खार्तूम, सूडान में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर किये गए व्यय का विवरण

Objective
स्वतंत्रता दिवस समारोह पर भारतीय दूतावास खार्तूम, सूडान द्वारा किए गए खर्चों को जानने के लिए।
Category
General Info

भारत के दुनिया के लगभग हर देश के साथ राजनयिक सम्बन्ध है। इस रिश्ते को जारी रखने और विदेशी सरकारों के बीच संचार बनाने के लिए भारत सरकार के हर देश में दूतावास है।

प्रत्येक स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस भारत के सभी दूतावासों द्वारा मनाया जाता है।

इन समारोहों पर बहुत पैसा खर्च किया जाता है, जिससे भारतीय जनता अनजान है।

इन्ही सब खर्चो को जानने के लिए भारतीय दूतावास खार्तूम, सूडान में एक आरटीआई दायर की गई थी, जिसमे निम्नलिखित विवरण माँगा गया था : -

  1. वर्ष 2020 में भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कितना पैसा (रुपये में) खर्च किया गया था।
  2. वर्ष 2020 में भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किए गए सभी खर्चों के बिल की प्रति।
  3. वर्ष 2021 में भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कितना पैसा (रुपये में) खर्च किया गया था।
  4. वर्ष 2021 में भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किए गए सभी खर्चों के बिल की प्रति।
  5. वर्ष 2022 में भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कितना पैसा (रुपये में) खर्च किया गया था।
  6. वर्ष 2022 में भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किए गए सभी खर्चों के बिल की प्रति।

संबंधित केन्द्रीय लोक सूचना अधिकारी का बिंदुवार उत्तर नीचे दिया गया है :-

  1. बिंदु संख्या 1 के लिए सीपीआईओ ने उत्तर दिया कि :-
    5,476/- (पांच हज़ार चार सौ छियत्तर ) रूपये भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2020 के उपलक्ष्य में खर्च किये गए।
  2. बिंदु संख्या 3 के लिए सीपीआईओ ने उत्तर दिया कि :-
    16,797/- (सोलह हज़ार सात सौ सत्तानवे) रुपये भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2021 के अवसर पर खर्च किये गए।
  3. बिंदु संख्या के लिए सीपीआईओ ने उत्तर दिया कि :-

    48330/- (अड़तालीस हज़ार तीन सौ तीस) रुपये भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2022 के उपलक्ष्य में खर्च किये गए।

  4. केन्द्रीय लोक सूचना अधिकारी द्वारा तीनो वर्षों में से किसी भी वर्ष के खर्चों की बिल की प्रति प्रदान नहीं की गयी है।

निष्कर्ष

  • बिंदु संख्या 1, 3 और 5 के लिए सीपीआईओ का उत्तर संतोषजनक है।
  • लेकिन सीपीआईओ खर्चों के बिलों की प्रति उपलब्ध कराने में विफल रहा, जो बिंदु संख्या 2, 4 और 6 में मांगी गई थी।
  • हमने सीपीआईओ के जवाब के खिलाफ अपील दायर की है।
  • जैसे ही हमें कोई जवाब मिलता है। हम वह अपलोड कर देंगे।
  • आधिकारिक आरटीआई अनुरोध, आधिकारिक आरटीआई उत्तर और आधिकारिक प्रथम अपील नीचे दी गई है।
RTI Request Set
RTI Request Details
Application Type
Date of Filing
RTI Response Details
Date of Reply

नई टिप्पणी जोड़ें

प्रतिबंधित एचटीएमएल

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang> <em> <strong> <cite> <blockquote cite> <code> <ul type> <ol start type> <li> <dl> <dt> <dd> <h2 id> <h3 id> <h4 id> <h5 id> <h6 id>
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन
  • Web page addresses and email addresses turn into links automatically.
CAPTCHA
This question is for testing whether or not you are a human visitor and to prevent automated spam submissions.