प्रत्येक ट्रेन में वीआईपी/आपातकालीन कोटा के तहत आरक्षित सीटें होती है। इन सीटों का उपयोग केवल आपातकालीन स्थिति में वीआईपी या रेलवे अधिकारियों द्वारा किया जाता है।
आपातकालीन कोटे के तहत सीट पाने के लिए, यात्रा से पहले किसी राजपत्रित अधिकारी या सम्बंधित वीआईपी द्वारा सिफारिश का एक पत्र जमा करना करना होता है।
सीएसएमटी राजधानी एक्सप्रेस के बारे में इस प्रकार का डेटा प्राप्त करने के लिए उत्तर रेलवे को एक आरटीआई दायर की गई थी, जो दिल्ली के हज़रत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से निकलती है और जिसका गंतव्य स्थान छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, मुंबई है।
आरटीआई में मांगी गई बिंदुवार जानकारी इस प्रकार है:-
सीएसएमटी राजधानी में वीआईपी कोटा/आपातकालीन कोटा के लिए आरक्षित सीटों की संख्या।
अप्रैल 2022 के महीने में, भारतीय रेलवे द्वारा सीएसएमटी राजधानी में वीआईपी कोटा/आपातकालीन कोटा के तहत कितनी सीटें आवंटित की गईं या कितने यात्रियों ने यात्रा की। (कृपया उचित दिनवार वर्गीकरण प्रदान करें)।
अप्रैल 2022 के महीने में सीएसएमटी राजधानी में वीआईपी कोटा/आपातकालीन कोटा के तहत पुष्टि किए गए प्रत्येक टिकट की पीएनआर संख्या। (कृपया उचित दिनवार वर्गीकरण प्रदान करें)।
कृपया अप्रैल 2022 के महीने में सीएसएमटी राजधानी में वीआईपी कोटा/आपातकालीन कोटा के तहत पुष्टि किए गए प्रत्येक टिकट के राजपत्रित अधिकारी/सक्षम प्राधिकारी अनुशंसा पत्र की प्रति प्रदान करें।
यदि राजपत्रित अधिकारी/सक्षम प्राधिकारी अनुशंसा पत्र की प्रति उपलब्ध नहीं है, तो कृपया प्रत्येक टिकट के प्रत्येक प्राधिकारी का नाम और पदनाम प्रदान करें जिन्होंने अप्रैल 2022 के महीने में वीआईपी कोटा/आपातकालीन कोटा के तहत टिकट की पुष्टि के लिए अपना सिफारिश पत्र दिया था।
संबंधित केन्द्रीय लोक सूचना अधिकारी का बिंदुवार उत्तर नीचे दिया गया है :-
बिंदु संख्या 1 के लिए सीपीआईओ ने उत्तर दिया की :-
वर्तमान में सीएसएमटी राजधानी (22222) में आपातकालीन कोटे के लिए आरक्षित सीटों की संख्या निम्नानुसार है: -
1एसी
II-एसी
III-एसी
04
24
32
बिंदु संख्या 2 के लिए सीपीआईओ ने उत्तर दिया की :-
Date
1st एसी
IInd एसी
IIIrd एसी
01.04.2022
4
2
3
02.04.2022
4
4
शून्य
03.04.2022
Nil
2
शून्य
04.04.2022
2
शून्य
शून्य
05.04.2022
Nil
1
शून्य
06.04.2022
Nil
शून्य
2
07.04.2022
4
7
शून्य
08.04.2022
4
2
शून्य
09.04.2022
Nil
6
शून्य
10.04.2022
2
2
शून्य
11.04.2022
2
1
शून्य
12.04.2022
Nil
5
2
13.04.2022
3
5
1
14.04.2022
2
4
शून्य
15.04.2022
2
6
1
16.04.2022
2
9
शून्य
17.04.2022
Nil
10
शून्य
18.04.2022
Nil
1
3
19.04.2022
Nil
शून्य
2
20.04.2022
2
1
शून्य
21.04.2022
2
2
1
22.04.2022
Nil
2
6
23.04.2022
Nil
शून्य
6
24.04.2022
Nil
3
5
25.04.2022
2
शून्य
शून्य
26.04.2022
Nil
2
शून्य
27.04.2022
Nil
1
4
28.04.2022
2
शून्य
4
29.04.2022
Nil
2
शून्य
30.04.2022
4
7
1
बिंदु संख्या 3, 4 व 5 के लिए सीपीआईओ ने उत्तर दिया की :-
सूचना आरटीआई अधिनियम-2005 की धारा 8(1)(जे) के प्रावधान के तहत सूचना के प्रकटीकरण से छूट की श्रेणी में आती है। अतः सूचना का उत्तर देना उचित नहीं है।
निष्कर्ष
बिंदु संख्या 1 में सीपीआईओ द्वारा उत्तर दिया गया कि वर्तमान में सीएसएमटी राजधानी एक्सप्रेस (22222) में जो हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, दिल्ली से निकलती है और गंतव्य छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई है में वीआईपी कोटा/आपातकालीन कोटा के तहत 60 सीटें आरक्षित हैं।
कुल 60 में से, I एसी में 4 सीटें आरक्षित हैं, II-एसी में 24 सीटें और III-एसी में 32 सीटें आरक्षित हैं।
सीपीआईओ द्वारा बिंदु संख्या 2 के लिए दिया गया उत्तर संतोषजनक है क्योंकि उत्तर में आवंटित सीटों की दिनवार सूची स्पष्ट रूप से दी गई है।
बिंदु संख्या 3, 4 और 5 तीसरे पक्ष की जानकारी से संबंधित होने के कारण, सीपीआईओ ने आरटीआई अधिनियम की धारा 8(1)(जे) का हवाला देते हुए जवाब देने से इनकार कर दिया।
नई टिप्पणी जोड़ें