अबुजा, नाइजीरिया में भारतीय उच्चायोग द्वारा किये गए व्यय का विवरण

Objective
यह जानने के लिए कि विदेशी भारतीय दूतावासों/उच्चायोगों में तैनात भारतीय अधिकारियों पर कितना खर्च हुआ।
Category
General Info

भारत के दुनिया के लगभग हर देश के साथ राजनयिक सम्बन्ध है। इस रिश्ते को जारी रखने और विदेशी सरकारों के बीच संचार बनाने के लिए भारत सरकार के हर देश में दूतावास है।

इन दूतावास में भारतीय अधिकारीयों को विदेश मंत्रालय द्वारा तैनात किया जाता है, जो भारत सरकार की और से वहां काम करते है।

इन सभी दूतावासों के अधिकारीयों/कर्मचारियों के आवास,भोजन, यात्रा और सुरक्षा पर होने वाले सभी खर्चो के लिए भारत सरकार ज़िम्मेदार है।

नीचे दी गयी जानकारी को जानने के लिए नाइजीरिया के अबुजा में भारतीय दूतावास में एक आरटीआई दायर की गयी थी :-

  1. वर्ष 2021-2022 में उच्चायोग के अधिकारियों के आवास पर हुए व्यय का विवरण।
  2. वर्ष 2021-2022 में उच्चायोग के अधिकारियों के भोजन पर हुए व्यय का विवरण।
  3. वर्ष 2021-2022 में उच्चायोग के अधिकारियों की आधिकारिक घरेलू यात्रा पर किए गए व्यय का विवरण। (नाइजीरिया के भीतर)
  4. वर्ष 2021-2022 में उच्चायोग के अधिकारियों की आधिकारिक अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पर किए गए व्यय का विवरण। (नाइजीरिया के बाहर)
  5. वर्ष 2021-2022 में छुट्टी पर जाते समय उच्चायोग के अधिकारियों की यात्रा पर हुए व्यय का विवरण।

संबंधित केन्द्रीय लोक सूचना अधिकारी का बिंदुवार उत्तर नीचे दिया गया है:-

  1. बिंदु संख्या 1  के लिए सीपीआईओ ने उत्तर दिया कि :-
     वर्ष 2021-2022 में उच्चायोग के अधिकारियों के आवास पर 17,68,504/- रूपये का व्यय हुवा।
  2. बिंदु संख्या 2 के लिए सीपीआईओ ने उत्तर दिया कि:-
    सीपीआईओ ने इस बिंदु का NIL उत्तर दिया।
  3. बिंदु संख्या 3 के लिए सीपीआईओ ने उत्तर दिया कि:-
    वर्ष 2021-2022 में उच्चायोग के अधिकारियों की आधिकारिक घरेलू यात्रा (नाइजीरिया के भीतर) पर 17,58,909/-  रूपये का व्यय किया गया।
  4. बिंदु संख्या 4 के लिए सीपीआईओ ने उत्तर दिया कि:-
    सीपीआईओ ने उत्तर दिया कि "प्रश्न अस्पष्ट है"।
  5. बिंदु संख्या 5 के लिए सीपीआईओ ने उत्तर दिया कि:-
    सीपीआईओ ने उत्तर दिया कि "प्रश्न अस्पष्ट है"।

निष्कर्ष

  • बिंदु संख्या 2, 4 और 5 के लिए सीपीआईओ का उत्तर संतोषजनक नहीं है।
  • हमने सीपीआईओ के जवाब के खिलाफ अपील दायर की।
  • जैसे ही हमें कोई जवाब मिलता है। हम अपलोड करेंगे।
  •  आरटीआई अनुरोध, आधिकारिक आरटीआई उत्तर और आरटीआई प्रथम अपील नीचे दी गई है।
RTI Request Set
RTI Request Details
Application Type
Date of Filing
RTI Response Details
Date of Reply

नई टिप्पणी जोड़ें

प्रतिबंधित एचटीएमएल

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang> <em> <strong> <cite> <blockquote cite> <code> <ul type> <ol start type> <li> <dl> <dt> <dd> <h2 id> <h3 id> <h4 id> <h5 id> <h6 id>
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन
  • Web page addresses and email addresses turn into links automatically.
CAPTCHA
This question is for testing whether or not you are a human visitor and to prevent automated spam submissions.